संदेश

*वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था के मूलभूत दोष और उनका इलाज़*

समाज और राजनीति एक दूसरे को प्रभावित करते रहते हैं। किसी देश की राजनीति में आये बदलाव के कारण समाज में बदलाव आना स्वभाविक हो जाता है और समाज में आये परिवर्तन राजनीति में परिवर्तन लाने का काम करता है। अतः इसी संदर्भ में वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था के दोषों को देखा जा सकता है। आज हमारा समाज 'दिखावेपन' को बढ़ावा देता दिखाई पड़ता है। समाज में स्मार्ट फ़ोन, ब्रैंडेड कपड़े, गाड़ी आदि स्टेटस सिंबल बन गएँ हैं। लोग अपना स्टेटस बनाने के लिए अपने मूलभूत जरूरतों को भी नज़रअंदाज़ करने को तैयार हैं। यही दोष राजनीति में भी शामिल हो चुका है। योजनाओं के बज़ट से अधिक विज्ञापन का बज़ट हो गया है। योजना प्रगतिशील हो या न हो, लोगों तक उनका लाभ पहुँच रहा हो या न पर भौकाली देना आवश्यक है। इसमें मीडिया वाले इनका बखूबी साथ देतें हैं। लोग भी "अपना कान पकड़ने के वजाए कौवे को देखते" हैं। आज व्यक्ति की ब्रैंडिंग पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है। टीवी चैनलों एवं अख़बार द्वारा राजनेताओं का ब्रैंडिंग किया जा रहा है। समाज़हित के मूलभूत प्रश्नों को दरकिनार कर एक राजनेता कितने बजे जागता है, सोता है, दिन म...

इश्क़ में नाम मत कहो (GAZAL)

चित्र
इस सहर को सर-ए-शाम मत कहो हाथ इमरित है इसे जाम मत कहो * नज़र से बातें हुई फ़िर और बातें हुई बात से डर कर कत-ए-कलाम मत कहो * आप मेरी फ़िक्र करे हम आपकी करतें हैं यह इश्क़ का डोर है इसे लग़ाम मत कहो * ख़त बिना लौट कर आना नामाबर का दास्ताँ मुकम्मल है फ़क़त पयाम मत कहो * नाम होगा शायरी में उनका कहीं न कहीं पढ़ लिया हो अगर नाम सरेआम मत कहो * नाम ले लेकर, कर बदनाम देते हैं लोग रस्म हो यह इश्क़ में नाम मत कहो * इश्क़,मुहबत,अमन ही अल्लाह का पैगाम है गर लगाये पाबंदी कोई उसे इमाम मत कहो * सफ़र पर निकल गए हो तो चलते चलो 'सिंह' छाँव है जगह जगह पर अराम मत कहो                                                          राहुल सिंह 

आज़ साक़ी ने मुझे पिलाया ही नहीं !(GAZAL)

चित्र
हसरते दिल लब पर कभी आया ही नहीं शायद मिरी मुहबत उसे भाया ही नहीं * हालाते आशिक़ पर खिलखिलाने वालों मुमकिन है कि तुमने दिल लगाया ही नहीं * जागते रह गए दीदारे हुस्न के लिए चाँद था वह, चाँद ने कल बताया ही नहीं * यह नशा उनका कि बेख़ुद हैं हम, वरना आज़ साक़ी ने मुझे पिलाया ही नहीं * मान लूँ कैसे किसी को हमराह अपना जब यहाँ कोई किसी के साथ आया ही नहीं                             राहुल सिंह 

दफ़न हो जाना चाहिए ऐसे शताब्दी को....!

चित्र
जब यह शताब्दी अपने ही विकृतियों के बोझ तले ढह जाएगी दब जाएगी  सैंकड़ो फिट नीचे और जब ढूंढ़ी जाएगी पुरातत्व विभाग द्वारा किसी काल में ऐसा काल जिसने नहीं जाना क्या होती बंदूक, क्या होती गोली क्या होता बारूद ऐसा काल जिसमे वह शब्द, 'राष्ट्रवाद' न हो जो पैदा करता है आतंकवाद जो पैदा करता है तानाशाह जब मिलेंगे उसे किताब के कुछ पन्ने जिसमें लिपिबद्ध होंगे कुछ क़ानून जिसमें लिखा होगा कैसे करना है एक ख़ूनी का ख़ून मिलेंगे ऐसे भी कुछ पन्ने जिसमें लिखा होगा कि नाश्ते में लेना है फलाँ नारा, खाने में फलाँ कहेगा ख़ुदाई करने वाला_ खोदो 100-200 फीट और दफ़न कर दो इसे धरातल में कि कोई ढूंढ न पाए इसे किसी काल में                                       राहुल सिंह  नोट : यह कविता 'दया पवार' के कविता से प्रेरित है    

पक्की सड़क(KAHAANI/कहानी)

चित्र
मास्टर रामबाबू बहुत मेहनती हैं, स्कूल में हाज़िरी लेने के बाद जो थोड़ा वक़्त बच जाता है, वह समाज को जागरूक बनाने में बिताते हैं। रोज साईकिल से 6 किलोमीटर विद्यालय जाना और हाज़िरी लगाकर चले आना, कोई मामूली काम नहीं है। सड़क पर हाथ भर भर के गढ़े हैं। साईकिल पर गद्दीदार सीट ना हो तो कुर्सी पर बैठ नहीं पायेंगे। बरसात में तो, कितना ही बड़ा साईकिल चलकिया क्यों न हो अगर एक हाथ में छाता है, एक-दो बार सड़क के पानी में छपक ही लेगा। बाद में भले ही अनुभव हो जाए।  मास्टरजी ऐसी परिस्थिति में पिछले 15 साल से हैं। कई बार तबादला का काग़ज आया लेकिन थोड़ी जान-पहचान होने के कारण वहाँ से डिगे नहीं। अपने साला के घर पर ही रहते हैं, वहाँ आराम की ज़िंदगी कट रही है। लेकिन उनकी माने तो यहाँ नौकरी करना किसी और की बूते की बात नहीं है। गाँववालों से कहते  फिरते हैं_ "ये तो हम हैं जो यहाँ टिके हुए हैं, दूसरा कोई मास्टर आये तो दो दिन में हेकड़ी निकल जायेगी। मैं सबका भला चाहता हूँ इसलिए यहाँ से नहीं जाता हूँ। जाऊँगा तो सड़क पक्की करवाकर।" कई लोगों ने कहा_"मास्टरजी आप भी क्यों इतना शारीरिक कष्ट करते हैं, मोटरस...

सच की पुड़िया में झूठ बेचता है (MASANAVI)

चित्र
गाली-गाली खेलते, टीवी पर पहुँच गया कोट-टाई पहनकर, रिपोर्टर बन गया * फिर हुकमरानों के हाथ बिक गया, अमीर बन गया आँख पर पट्टी बाँधकर, तलवा चाटने में लग गया * सच की पुड़िया में, झूठ पैक करने लगा चिल्ला-चिल्लाकर, सरेआम बेचने लगा * जब सच का लेबल उतर गया, बिकना हो गया 'राष्ट्रहीत', 'देशभक्ति' का लेबल लेकर पहुँच गया * मालिक ख़ुश हुआ, मोहरा उसे अच्छा मिला इस तरह रिपोर्टर को, राष्ट्रीय सम्मान मिला * अब वह दुगनी उत्साह से गाली-गलौज करता है मालिक के तलवे चाट-चाटकर पेट अपना भरता है * देशभक्ति कभी राष्ट्रहीत का, पुड़िया-पुड़िया करता है ग़र चुनाव आ जाए , मज़हबी भाषा बोलता है * दिन-रात अपने मालिक का नाम जपा करता है विरोध करने वालों को 'देशद्रोही' कहा करता है                                           राहुल सिंह 

बेकारी में ग़ज़ल

चित्र
जीवन के कई रंग दिखाती जा रही है बेकारी मुझे बहुत थकाती जा रही है * बैठकर सुबह, सोकर रात गुज़ार देना कहानी कुछ यूँ      बनाती जा रही है * जो बाँधी हवा, हवा बनकर छू हो गयी नज़र ख़ुद से नज़र चुराती जा रही है * न झुका सर जो सज़दे में किसी के रोटी की चाहत झुकाती जा रही है * या रब कैसी घड़ी ये आन पड़ी है वक़्त दर वक़्त आज़माती जा रही है * दुश्वारी है की फ़ुर्सत व फ़ुर्सत है ज़ेहन से मेरी ज़वानी जा रही है * ख़ुश-फ़हमी है की बुलबुल गीत सुनाती है आह-ओ-फ़रियाद दुहराती जा रही है * दरिया तैर कर उस पार पहुँच जा 'सिंह' दरिया की अब रवानी जा रही है                                 राहुल सिंह 

बुनकर तेरा यह काम कैसा है ! (GAZAL)

चित्र
आशिक़ी में लज्जते आज़ार कैसा है दीवानगी में अब यह क़रार कैसा है * कहते हैं यहाँ की इमारतें बुलँद हैं फ़िर दीवार में यह दरार कैसा है * इश्क में हम हैं, तुम हो, सारा जहाँ है यह बात हर दफ़ा करने का इंतजाम कैसा है * बन्दगी , इबादत, प्रेम खुद में एक नशा है प्यार करने वालों हाथ में जाम कैसा है * बुनना, उधेड़ना और फ़िर बुनना बsता  बुनकर तेरा यह काम कैसा है                       राहुल सिंह 

क्या आप एक कार्यकर्ता को याद रखना चाहेंगे?

चित्र
एक नेता को खड़ा करने से लेकर उसे लोकप्रिय बनाने तक में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं का श्रम होता है।  यही सत्य किसी पार्टी के लिए भी है। किसी पार्टी को खड़ा करने एवं लोकप्रिय बनाने में कई नेताओं एवं उनके पीछे हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं का श्रम होता है। बाद में पार्टी या उसके मजबूत नेता तो याद रखे जातें हैं लेकिन कार्यकर्ता भूला दिए जातें हैं चाहे वह कार्यकर्ता कितना ही श्रमिक, चिंतनशील क्यों न हो। आज के समय में बड़ी  पार्टियों में ऐसा बहुत कम सुनने को मिलता है कि कोई कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में नेता से ज़्यादा लोकप्रिय हो गया हो और पार्टी इसे ध्यान में रखते हुए उसे उम्मीदवार घोषित कर दी हो। कार्यकर्ताओं का यह सपना ही रह जाता है। यह एक सपना जैसा ही है कि एक साधारण परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को पार्टी टिकट दे दे। आज का यह सत्य है की पार्टी अपने टिकट का बंटवारा व्यक्ति के आर्थिक सामर्थ्य के आधार पर करती है। मान लीजिये पार्टी ने कार्यकर्ता की अगाध लोकप्रियता से प्रभावित होकर उसे टिकट देने का फ़ैसला कर लिया तो क्या ऐसा हो सकता है कि वह कार्यकर्ता टिकट लेने से मना कर दे। क्या वह इतना सा...

मुझे फिर गिरने न दिया जाए(GAZAL)

महे को आफ़ताब से मिलने न दिया जाए फ़लक पर रौशनी को बिखरने न दिया जाए * हर तरफ़ ख़ामोशी व ख़ामोशी छाई है है सारी कोशिश कि बोलने न दिया जाए * महक़मा पहुचते ही क़दम लड़खड़ाने लगे सम्भाल साक़ी मुझे कि फिर गिरने न दिया जाए --राहुल सिंह 

फिर से की जा रही है बात विकास की...

चित्र
 हाँ, फिर से की जा रही है  बात विकास की वही विकास जो है किसानों के गले में पड़नेवाला रेश्मी फाँसी का फंदा वही विकास जो पैदा करता है स्थिति 'आगे कुआँ पीछे खाई' का अगर इसका साथ दो तो खोते हो अपना जमीं जिस पर लगता है फैक्ट्री जो हवा में घोलता है धुँआ नदी में घोलता है ज़हर अगर करते हो इसका विरोध तो कहलाते हो प्रगति के राह में रोड़ा और कभी-कभी देशद्रोही भी                                   ~  राहुल सिंह  

सत्ता से सवाल करना सीखो

चित्र
उस समय भी तुम में से कोई मेरे साथ खड़े नहीं हुए थे और आज भी नहीं हो... उस समय भी मेरी बात नही समझे थे आज भी नहीं समझना चाहते... हर मुद्दे को भटकाने के लिये एक मुद्दा है.. हर जुमले को छिपाने के लिये एक जुमला है .. पहले काँग्रेस ने उल्लू बनाया और अब भाजपा अपना उल्लू सीधा कर रही है... सरकार से सवाल करना नहीं सीखे तो कल कोई तीसरा तुम्हें मूर्ख बना रहा होगा... तुम हर बार अपना हाथ इसलिए जलओगे की थोड़ा हाथ जलने के बाद रोटी ज़रूर नसीब होगी लेकिन रोटी आज भी तुमसे कोसों दूर है कल भी होगी... बस चेहरे दूसरे होंगे सरकार दूसरी होगी... नहीं समझना चाहते मत समझो... लेकिन मैं तुमलोगों की तरह ख़ास तरह का अंधा और गूँगा नहीं हूँ... मैंने कल भी आवाज़ उठाया था आज़ भी उठा रहा हूँ.. ©  राहुल सिंह (चित्र भी मेरे द्वारा ही लिया गया है ) 

जनता हो परेशान...हम तो चले जापान! (गीत)

जनता हो परेशान  हम तो चले जापान  रे भैया  हम तो चले जापान  जनता हो परेशान.. बड़े दिनों से पाई पाई जोड़  पैसा रखा बचाय  थोड़े से छप्पर छावायें  और बेटी लें बियाह   रे भैया  कैसे लें बियाह  रे भैया  कैसे लें बियाह   पैसा सब पानी भया  जब से फ़रमान दिया सुनाय(२)  जनता हो परेशान ...  घर बार सब छोड़ आए  कुछ पैसा लें कमाय (२) अपना कर्जा लें उतार  रे भैया  कैसे लें उतार  की लम्बी भ गयी क़तार  रे भैया  लम्बी भई कतार (२) जब से फ़रमान दिया सुनाय  जनता हो परेशान...  बड़े जतन से खेत जोत कर  हेंगा दिया चलाय  आज शाम पटवन करके  बीज लेंगे मंगाए  रे भैया  कैसे लें मंगाए की भ गया बंद नोट  रे भैया  भ गया बंद नोट   जब से फ़रमान दिया सुनाय  जनता हो परेशान...  ©  राहुल सिंह

खुश मत होइये! कालाधन कहीं नहीं जाने वाला!

चित्र
500/1000 के नोट बंद कर दिए गए हैं। इससे कालाधन ख़त्म हो जायेगा, भ्रस्टाचार पर नकेल कसेगा, आतंकियों को पहुँच रहे आर्थिक मदद पर भी रोक लगेगा आदि। इसे सुनते ही हम ख़ुशी से झूमने लगे, गाने लगे। हालाँकि थोड़ा असहज भी हुए क्योंकि किसी के घर में शादी है, कोई विद्यार्थी पॉकेट में 500 नोट रख़ ढ़ाबे पर खाने निकला इसके वावजूद हम प्रधानमंत्री के भाषण को ध्यान में रखकर ख़ुश ही हुए की थोड़े दिनों की दिक़्क़त है बाद में 'बागों में बहार' होगा ही। भारत में बड़े नोटों पर रोक पहली बार नहीं लगाया गया है। 1978 में 1000रु के नोट बाज़ार से हटा लिए गए थे। तो क्या तत्कालीन समय में कालाधन, भ्रस्टाचार ख़त्म हो गया था? क्या बागों में बहार आ गया था ? अगर ऐसा हुआ था तो फिर से 1000 रु के नोट का वापसी क्यों हुआ था ? क्या उस समय किसी दल, पार्टी ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया था ? हमलोग जो इस बात की खुशियाँ मना रहे हैं की जिनके घर पर नोटों के गद्दे बने हुए थे, तहख़ाने नोटों से भरे हुए थे उनकी तो खटिया खड़ी हो जायेगी तो खुश होने की जरुरत नहीं है। कालाधन को सफ़ेद करने वाले संस्थान जैसे मंदिर, दरगाह , NGO, trust, बाबाओं के...

ऐ क़लम तुम डरते हो क्या

चित्र
                                                                                                       ऐ क़लम तुम डरते हो क्या                                                       तिल-तिल कर मरते हो क्या                                                                                                               ...

मिट्टी का सामान बनाना कितना मुश्क़िल?

चित्र
दिवाली पर चीन का सामान नहीं खरीदना है । ज्यादा से ज्यादा हिंदुस्तानी, मिट्टी से बने चीजें खरीदनी है। इससे कुम्हारों की आमदनी में वृद्धि होगी, भारत का पैसा विदेश जाने से बचेगा, मिट्टी के सामान बनाने की कला को बढ़ावा मिलेगा आदि आदि । वैज्ञानिक रूप से भी मिट्टी के सामान का प्रयोग करना अच्छा है । इससे वातावरण को खतरा नहीं होता और तो और टूट जाने पर यह फिर से मिट्टी में आसानी से मिल जाता है । कई लेखों में इस बात पर भी ध्यान आकर्षित कराया गया कि बल्ब की रौशनी से कीड़े आकर्षित होते हैं, मरते नहीं हैं जबकि दीप की लौ में जलकर कीड़े-मकौड़े मर जाते हैं ।  यह हम सब जानते हैं कि फ़्रीजर में रखा पानी से अच्छा घड़ा का पानी पीना होता है लेकिन हम में से कितने लोग इसका पालन करते हैं । मिट्टी के वर्तन में पका व्यंजन का स्वाद शायद ही अब किसी को याद हो । दिवाली पर जो 'चीन की रौशनी' के बदले भारतीय दीया खरीदने की जो अपील की जा रही है इससे कितना मिट्टी के सामान के व्यापार में सुधार आयेगा इसे समझने की जरुरत है। क्या पहले भी कभी ऐसी अपील की गयी थी ? क्या उस समय किसी नेता, समाज सेवक, कवि, लेख़...

*Aalaha-Udal*

चित्र
                                             आल्हा-ऊदल इतिहास हमेंशा शासकों द्वारा ही लिखा गया है। राजा-महाराजा शिलाओं पर, गुफ़ाओं में, भोजपत्रों पर अपने और अपने वंश के बारे में लिखवाया करते थें। हर दरबार में राज कवि, लेख़क, चित्रकार आदि हुआ करते थें। लेखक, कवि आदि राज के प्रशंसा में कविताएँ एवं कहानियाँ गढ़ा करते थे इससे राजा खुश होकर उन्हें कीमती उपहार दिया करते थे। राजा की आलोचना न करने में लेखकों का हमेशा राजमहल के सुख भोगने एवं राजा के प्रसंसा के पात्र बने रहने का स्वार्थ निहित रहता था।  ऐसे लेखकों, कवियों, चित्रकारों को चाटुकारिता के जनक कहना गलत नहीं होगा। ऐसे ही  लेखकों, कवियों के कारण जनमानस की पीड़ा शासक तक नहीं पहुँचती। भले ही उनकी भाषा शैली कितनी ही अच्छी क्यों न रही हो, भले ही उन्होंने लेखन में नयी विधा की खोज की हो, भले ही वो भाषा/व्याकरण के महान ज्ञाता माने जाते हों, संस्कृत के प्रकांड पंडित हों, पिण्डलाचार्य कहे जाते हो अगर वे जनमानस की ...

*हाथी और गाड़ी*

चित्र
सड़क पक्की हो गयी है। गाड़ियां पूरी रफ़्तार से, बिना किसी हचक के, अब दौड़ती हैं। तरह-तरह की गाड़ियां, कुछ नीले, कुछ लाल कुछ हरे, कुछ काले जैसे काल छोटी गाड़ियां, बड़ी गाड़ियां दुपहिया, तिपहिया, चारपहिया कुछ ऐसे की पहिया ही पहिया छोटी पहिया, बड़ी पहिया कुछ के भीतर ट्यूब तो कुछ ट्यूबलेस पहिया अलग-अलग पावर की गाड़ियां जितना ज्यादा पावर, उतना ज्यादा दाम अलग-अलग डिजाईन की गाड़ियां कोई बना रफ़्तार के लिए तो कोई काम के लिए कोई ढोता आदमी को तो कोई सामान को जैसा काम वैसा डिजाईन अलग-अलग भूख वाली गाड़ियां कोई खाता ड़ीजल, कोई पेट्रोल तो किसी को पसंद सी.एन.जी जितना  ज़्यादा पावर उतनी ज्यादा भूख सड़क पर चौड़ी होकर चलती गाड़ियां सड़क पर अधिकार जमाती गाड़ियां हर समय चलती गाड़ियां बिना थके तेज़ी से दौड़ती गाड़ियां धुँआ छोड़ती गाड़ियां लोगों के फेफड़े में कालिख जमाती गाड़ियां तीख़ी आवाज़ से लोगों को डराती गाड़ियां मनमानी करती गाड़ियां, हठि गाड़ियां भूख सहन नहीं करती गाड़ियां बिना खाये एक कदम भी नहीं चलती गाड़ियां  चालक की पकड़ ढीली पड़ते ही काल बन जाती गाड़ियां कहीं -क...

*अबकी बार 56 इंच की छाती पर गोली भी खाने को तैयार !*

चित्र
लोकसभा के चुनाव में मौजूदा सरकार के जुमलों का कमाल हमसब देख चुकें हैं । अपने जुमलों के ही कारण भाजपा पूर्ण बहुमत पाने में कामयाब हुई थी। बाद के चुनाओं में भले ही इस वेवफ़ा सरकार को इन्हीं जुमलो के  कारण हार मिली हो लेकिन ये उन पार्टियों में से नहीं है जो अपनी हार से सीख लेकर अपनी नीति बदल दे। आप देख ही चूके हैं कि दिल्ली हार जाने के वावजूद भी इसने अपनी 'जुमला नीति' को नहीं त्यागा और बिहार चुनाव प्रचार में भी बखूबी इस्तमाल किया। जैसे माननीय प्रधानमंत्री बोलते दिखाई दिए थे की चुनाव जीतने के बाद वो बिहार को 1.25 करोड़ रुपये का फंड देंगे। लेकिन शायद बिहार की जनता को बात समझ नहीं आयी या फिर यह हो सकता है की वो वेवफ़ा से दिल न लगाना चाहती हो। इन सभी चीज़ो के वावजूद भाजपा का जुमला प्रेम बना हुआ है चाहे उसका रूप बदल गया हो।   ऊ.प्र विधान सभा चुनाव अगले साल होने जा रहा है। जुमले बनने शुरू हो गए हैं। थोड़ा रूप बदला हुआ जरूर है पर है वही जुमला। जो लोग व्हाट्सएप्प चलाते हैं उन्हें प्रायः मिलता रहता होगा। सिर्फ भाजपा की ही बात करे  तो बाकी पार्टियों के साथ नाइंस...

पास या फेल ?

चित्र
"देख मयंक मै तेरा दोस्त हूँ इसलिए समझा रहा हूँ। इसबार कैडर ज़रूर कर लेना। अब उम्र भी तो होगयी है, आखिर कब तक बैरेक मे रोटियाँ बेलता रहेगा? तरक्की हो जायेगी तो पैसे अच्छे मिलेंगे और साथ के साथ इज्ज़त भी मिलेगी। भोला को अच्छे स्कूल मे पढ़ा पायेगा। अच्छा कोचिंग दिलवा  पायेगा"।         'लेकिन यार सुरेश कैडर कर के भी क्या फायदा ? बिना बारहवीं किये तरक्की होने से रही और मै ठहरा दसवीं पास और वो भी थर्ड क्लास से' : मयंक ने तर्क किया। 'तो इसमें परेशान होने वाली कौन सी बात है ? देख डिपार्टमेंट की तरफ़ से एक लेटर बनवा फिर किसी भी स्कूल से परीक्षा दे दे' : सुरेश ने कहा । 'यार सुरेश अब पढ़ाई कौन करे इस बुढापे मे ? और लाख कोशिश कर लू क्या मुझे अब विषय समझ आयेंगे ? रोटियाँ ही बेलना सही है' : मयंक ने पुनः तर्क किया । 'यार मयंक मै हूँ न। हेडक्वाटर के ऑफीस मे अभी  उतना काम होता नही है, शाम मे बिलकुल फ्री रहता हूँ उस वक़्त तुझे गाईड कर दिया करूँगा। वैसे भी मेस शाम 8:30 बजे के बाद बंद ही हो जाता है ': सुरेश ने आशवस्त किया । मयंक मुस्कुरते हुए कहा, "ओ...