संदेश

सितंबर 25, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

NAVRATRA SPECIAL

चित्र
                                          बलि  आज सुबह से ही देवलोक में व्यस्तता नजर आ रही है। खास कर चित्रगुप्त बहुत व्यस्त नजर आ रहे हैं, वे सुबह से ही फाइलों में कुछ ढूँढने की कोशिश कर रहे है। अब तक न जाने कितने फाइलों को उन्होंने उलट -पलट दिया लेकिन सफलता नही मिली। अभी वे अपनी थकान मिटाने के लिए बैठें ही थे की 'नारायण -नारायण ' करते वहां नारद मुनि पहुँच गये। चित्रगुप्त के मस्तिक पर उदासी की लकीरों को भाँफते हुए उन्होंने उदासी का कारण पूछा। चित्रगुप्त बड़े ही धीमी आवाज़ में बोले की त्रिदेवियों  (लक्ष्मी ,पार्वती एवं सरस्वती ) ने उन्हें इस नवरात्र के अवसर पर दुर्गा के सबसे बड़े भक्त के बारे में पता लगाने को कहा है लेकिन अभी तक कोई ऐसा न मिला जिसे सबसे बड़े भक्त का ख़िताब दिया जा सके। यह सुनकर नारद मुनि मुस्कुराये बोलें -बस इतनी सी बात ?गूगल बाबा पर सर्च कर लेते। चित्रगुप्त के चेहरे पर हैरानी देखकर उन्होंने अपने पॉकेट से एंड्राइड फ़ोन निकाला फिर चित्रगुप्त को दिखाते हुए बोले की ये लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है ,इसमें  गूगल है जिस पर सर्च करने पर हमें यह पता चल जायेगा की कौन से  क्षेत्र